Breaking News

मिसाइलमैन की विदाई पर समाजवादी पार्टी, मुलायम सिंह और अखिलेश यादव को अफसोस

mulayam singh pay homege to apj abdul kalam
लखनऊ(28जुलाई2015)- पूर्व राष्ट्रपती ऐपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर समाजवादी पार्टी ने बेहद अफसोस जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने मिसाइलमैन अब्दुल कलाम के निधन पर अफोसोस जताते हुए इसे देश की बड़ी क्षति बताया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही कलाम साहब के साथ हुई मुलाक़ातों और उनकी यादों का जिक्र करते हुए ऐपीजे के जाने को देश खासतौर से युवाओं के लिए एक बड़ा नुकसान करार दिया है। अखिलेश यादव का मानना है कि ऐपीजे देश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे।देश के युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा है कि देश के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एसआरएस यादव द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक कलाम साहब को याद करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि साल 2002 में राष्ट्रपति पद के लिए सबसे पहले उन्होंने ही डॉ कलाम का नाम प्रस्तावित किया था। यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने कहा कि एक मध्यवर्गीय मुस्लिम परिवार से वे देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचे थे। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। akhilesh yadav pay homege to apj
इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि उनका निधन ऐसे समय हुआ जब उनके मार्गदर्शन की देश एवं प्रदेश को बहुत जरूरत थी।अखिलेश यादव का कहना है कि कलाम साहब प्रदेश के विकास में गहरी रूचि ले रहे थे और उन्हें हम कभी भुला नहीं सकेंगे।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ अब्दुल कलाम वास्तव में भारत रत्न थे। भारत की वैज्ञानिक प्रगति में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
apj abdul kalam with akhilesh yadav

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *