Breaking News

भ्रष्टाचार और मंहगाई के लिए केजरीवाल जिम्मेदारः अजय माकन

dpcc jan sabha
नई दिल्ली (11अक्टूबर 2015) भ्रष्टाचार और महंगाई के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूब चुकी है । उसकी सरकार के एक मंत्री को जालसाजी कर भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया । केजरीवाल ने अपने को पाक साफ बताने के लिए असीम अहमद खान पर सी.बी.आई. जांच करने की मांग कर दी । उन्होने कहा केजरीवाल के पास दिल्लीवासियों के लिए जरुरी ज्वलंत मुद्दो जैसे रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में वृद्धि के कारण बढ़ती हुई मंहगाई की तरफ ध्यान देने का समय ही नही है। जबकि बढ़ती हुई मंहगाई से घर के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है और त्यौहारों का समय नजदीक आने से दिल्लीवासी मंहगाई से ज्यादा परेशान है।
अजय माकन घोन्डा विधानसभा के फतेह सिंह मार्ग पर बढ़ती हुई मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक विशाल जनसभा का सम्बोधित कर रहे थे । जिसका आयोजन घोन्डा के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ने किया।
अजय माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवासियों से वोट लेकर जीत हासिल करके उनके साथ धोखा किया है, केजरीवाल ने सत्ता में आने के बाद उनसे किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया और सत्ता में आने के तुरंत बाद आप पार्टी के विधायक और मंत्री लोगों से धोखाधड़ी, जालसाजी करके भ्रष्टाचार करने में लग गए। माकन ने कहा केजरीवाल सरकार के 8 महीनों के कार्यकाल में उनके एक तिहाही मंत्री धोखाधड़ी और जालसाजी में आरोपी पाये गए हैं
jan samooh
कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में केजरीवाल सरकार के खिलाफ, केन्द्र व दिल्ली नगर निगम मे बैठी भा.ज.पा. सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे कि बढ़ती मंहगाई और भ्रष्टाचार से लोग दुखी है। माकन ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में 15 साल सत्ता में रही लेकिन दिल्ली में रोजमर्रा की वस्तुओं के दामो पर हमेशा नियंत्रण रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार समय-समय पर रोजमर्रा की वस्तुओं को नियंत्रित करने के लिए जांच करती रहती थी
इस विशाल जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के अलावा पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, विजय लोचव, निगम पार्षद रेखा रानी, राजकुमारी, एल्डरमेन कैलाश जैन, चौ बिजेन्द्र, चौ रोहतास, रोहतास सिंह, सतेन्द्र शर्मा, बिसनपाल सिंह, विपिन हमरोल, विनोद ठाकुर और सुशील शर्मा के अलावा हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *