Breaking News

भारत-जापान बिजनेस लीडर्स फोरम को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया

traders meet
नई दिल्ली (12 दिसंबर2015)-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने शनिवार को नई दिल्ली में भारत-जापान बिजनेस लीडर्स फोरम को संबोधित किया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि वह चाहते हैं कि भारत और जापान साथ-साथ आगे बढ़ें। दोनों देश न सिर्फ हाई स्पीड ट्रेन के क्षेत्र में आगे बढ़ें बल्कि वे हाई स्पीड ग्रोथ (उच्च विकास दर) के लिए एक साथ कदम उठाएं।
प्रधानमंत्री ने पिछले साल की अपनी जापान यात्रा को याद किया और जापान की ओर से भारत में 35 अरब डॉलर के निवेश प्रतिबद्धता की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि उस समय निवेश की इतनी बड़ी राशि ने सभी ने चौंकाया था। लेकिन आज बहुत ही कम समय में इस दिशा में अकल्पनीय प्रगति हुई है और जापान के निवेश की रूप-रेखा धरातल पर दिखने लगी है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *