Breaking News

भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन

opposition news गाजियाबाद(14 मई 2024) फार्च्यून रेजीडेंसी, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में भगवान परशुराम सेवा न्यास (रजि.)) के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन हुआ।  इस पावन संध्या पर कार्यकारिणी के सदस्यों ने भगवान परशुराम का पूजन अर्चन के बाद भजन मंडली द्वारा सुंदर भजन पेश किये जिसपर श्रोतागण झूम उठे। भगवान परशुराम की झांकी ने लोगों को उत्साह से भर दिया और सारा हाल जय परशुराम के नारों से गूंज गया।

इस मौके पर राजनगर एक्सटेंशन के विभिन्न सोसायटियों में रहने वाले सैंकड़ों लोग सपरिवार शामिल हुए।

कार्यक्रम संयोजक राजन त्रिपाठी ने भगवान परशुराम सेवा न्यास की नवगठित कार्यकारिणी को सैटलर प्रमोद शर्मा सहित मंच पर आमंत्रित किया। कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी का परिचय उपस्थित मेहमानों से करवाया। मंच पर सचिव अनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र विद्रोही, संरक्षक आशुतोष तिवारी, संगठन मंत्री अमित शर्मा, उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, अरविंद भारद्वाज, राजेश तिवारी, वी पी उपाध्याय, पवन द्विवेदी, सहसचिव के के पांडेय, मीडिया प्रभारी अभिनव पांडेय एवं कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप मिश्रा, सुभाष पांडेय व सुजीत झा मौजूद थे। मातृ शक्ति के रूप में  दिशा शर्मा ,रूपल शर्मा , स्वाति शर्मा , पिंकी शर्मा ,रिंकी शर्मा प्रियंका पांडे ,आकांक्षा शर्मा, मोना ,कल्पना दुबे, संतोष पुरोहित और ब्राह्मण समाज से कई सहयोगियों ने सहयोग किया।

भगवान परशुराम सेवा न्यास पिछले दो वर्षों से राजनगर एक्सटेंशन के सभी विप्र परिवारों को एक मंच पर लाने का पुरजोर प्रयास कर रहा है और इस उद्देश्य में काफी हद तक सफल हो चुका है। जन्मोत्सव के अवसर पर सैकड़ों परिवारों ने भगवान परशुराम सेवा न्यास की सदस्यता ग्रहण की और उसके बाद भोजन प्रसाद लेकर गंतव्य की तरफ रवाना हुए।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *