Breaking News

बीजेपी के बड़े नेता के नाम पर चल रहा निर्माण नगर निगम ने रुकवाया

map rajanagr extansion nagar nigamगाजियाबाद (30 सितंबर 2015)- केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी के एक दिग्गज नेता के नाम पर चल रहा निर्माण कार्य नगर निगम ने रुकवा दिया है। राजनगर एक्स्टेंशन में एलपीजी गैस गोदाम के लिए बनाए जा रहे गोदाम का काम रुकवा दिया है । नगर निगम के सचल दस्ते ने राजनगर एक्सटेंशन मे घरेलू एलपीजी गैस के लिए बनाए जा रहे गोदाम का काम को रोक दिया है। नगर निगम ने दावा किया है कि निर्माण कार्य नगर निगम की भूमि में किया जा रहा था।
नगर निगम के अधिकारी एलिवेटिड रोड के कार्य का मुआयना करते समय नगर निगम अधिकारी वहां से गुजरे तो उन्होने वहां जारी निर्माण कार्य के बारे मालूम किया तो पता चला कि ये गोदाम एक हाइप्रोफाइल नेता का काम चल रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त निर्माण आदित्य कुमार द्वारा करवाया जा रहा है । नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक आदित्य कुमार सात सौ वर्ग मीटर भूमि का गैस गोदाम बना रहे थे । नगर निगम के अनुसार जिस भूमि के बारे में नगर निगम को बताया गया था वह खसरा नंबर 3153 में 700 वर्ग मीटर जमीन खरीदी गई थी। आदित्य कुमार ने अपने भूमि पर निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया था। जिसमें नगर निगम ने इस शर्त पर अनापत्ति जारी किया था कि पहले भूमि की पैमायश कराई जाएगी। उसके बाद ही भूमि पर निर्माण हो सकेगा। लेकिन आदित्य कुमार ने बिना पैमायश के ही भूमि पर निर्माण कार्य शुरु करा दिया। नगर निगम के तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवा दिया, तथा अब भूमि की पैमायश के बाद ही निर्माण शुरु करने का नोटिस जारी किया है। नगर निगम को आशंका है कि जिस भूमि पर आदित्य कुमार ने निर्माण कार्य शरु कराया था वह नगर निगम की भूमि है। आदित्य कुमार ने जो भूमि खरीदी है वग किसी अन्य. स्थान पर है। सूत्रों का कहना है कि आदित्य कुमार ने नगर निगम अधिकारियों को भाजपा के एक बड़े नेता से संबध बता कर प्रभाव में लेने की कोशिश की।
एक हफ्ता लग गया फाइल निकलवाने में
नगर निगम के कर्मचारी कितने ढीठ हैं कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस भूमि पर निर्माण से संबधित एनओसी संबधी फाइल को तलब करने पर उसे तुरंत उपलब्ध न करा कर अधिकारियों को गुमराह करते रहे। सख्ती करने पर फाइल अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। अनापत्ति संबधी फाइल के अध्यन के बाद पता चला कि भूमि पर पैमायश के बाद ही निर्माण की अनुमति की शर्त कर दी गई थी। लेकिन आदित्य कुमार बिना पैमायश के ही भूमि पर निर्माण कर रहा था।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *