Breaking News

बुधवार को होगा बिहार चुनाव के तारिखों का ऐलान

NITISH KUMAR, LALU YADAV & NARENDRA MODI
नई दिल्ली(8 सितंबर 2015)- बिहार विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान बुधवार को किया जाएगा। चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे दिल्ली में चुनाव आयोग की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों और तैयारियों पर विचार किया गया। चुनाव कितने चरण में कराए जाने हैं और उसके लिए सुरक्षा के क्या इंतज़ाम होंगे, ये सब इस बैठक में तय किए जाने की उम्मीद है।
माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की बैठक में बिहार चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया और उसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान बुधवार को किया जाएगा। आसार यही हैं कि बिहार में अक्टूबर और नवंबर के महीनों में विधानसभा के चुनाव कराए जाएं।
आपको बता दें कि साल 2010 में छह चरणों में बिहार चुनाव को संपन्न कराया गया था। 11 अक्टूबर से 20 नवंबर तक छह चरणों में वोट डाले गए थे। बिहार में विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए 29 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन लाजमी है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *