Breaking News

बरखा शुक्ला सिंह ने संभाला दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा का पदभार

barkha shukla singh
नई दिल्ली (17अक्टूबर 2015) बरखा शुकला सिंह बनी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा बरखा शुक्ला सिंह ने शनिवार को सैंकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन व महिला कांग्रेस की अध्यक्षा शोभा ओझा की उपस्थिति में दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला । वह आर.के. पुरम विधानसभा से विधायक रहने के साथ-साथ दिल्ली महिला आयोग की चेयरपरसन भी रह चुकी हैं ।
बरखा शुक्ला सिंह के पदभार सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा शोभा ओझा, दिल्ली प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, दिल्ली महिला कांग्रेस प्रभारी नीता डिसूजा मुख्य रुप से मौजूद थे।
barkha shukla singh 2

महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अजय माकन ने बरखा शुक्ला सिंह के दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने से दिल्ली महिला कांग्रेस को मजबूती मिलेगी क्योंकि बरखा शुक्ला सिंह ने दिल्ली महिला आयोग की चेयरपरसन रहते हुए महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई है तथा महिला उत्पीड़न में चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न रहा हो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्यवाही भी की है।
इस मौके पर बोलते हुए बरखा शुक्ला सिंह ने दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा बनाए जाने पर सोनिया गांधी,राहुल गांधी, शोभा ओझा व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली में महिला कांग्रेस का एक ऐसा कैडर तैयार करना है जो घर-घर जाकर महिलाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ेगा और महिलाओं की आवाज बनकर महिला उत्पीड़न के खिलाफ लड़ेंगे। सिंह ने कहा कि हमें आम आदमी पार्टी की गलत नीतियों के खिलाफ सड़कों पर लड़ाई लड़नी है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *