Breaking News

निर्माणाधीन पुल पर दुर्घटना कई मजदूरों की मौत

under construction brigdeपटना (14 सितंबर 2015)- बिहार में छपरा-आरा पुल का निर्माणकार्य चल रहा है खबरों के मुताबिक सोमवार को निर्माणकर्य में लगे कुछ मजदूर संतुलन बिगड़ जाने की वजह से गंगा में गिर गए इसी बीच उनके ऊपर निर्माणकार्य में लगने वाली सामग्री उन पर गिर गई। अभी तक एक शव को बरामद कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर मची भगदड़ में कई और लोगों के घायल हो गए। घटनास्थल पर सुरक्षा एवं आपातकालीन चिकित्सा की व्यवस्था नहीं होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य देर से शुरु हुआ।
दरअसल गंगा नदी पर छपरा-आरा के बीच संपर्क के लिए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिये सोमवार को करीब दर्जनों मजदूर काम पर लगे थे। इसी बीच संतुलन खो देने के कारण 6 मजदूर पुल से नीचे गिर गये। इसके साथ ही उनके ऊपर कंस्ट्रक्शन साम्रगी गिर गयी। जिसकी वजह से सभी गहरे पानी में समा गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। निर्माण कार्य में लगे अन्य मजदूर इधर-उधर भागने लगे। इस क्रम में कई अन्य मजदूरों के घायल होने की खबर है. वहीं घटना पर पहुंची पुलिस नदी में गिरे मजदूरों की तलाश में जुट गयी है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *