Breaking News

डी.टी.सी पेन्शनधारियों के संघर्ष में प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनके साथ: अजय माकन

ajay meets DTC pensioners
नई दिल्ली(28जुलाई 2015)- डी.टी.सी. पेन्शनरस् वैलफेयर फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन से मिला। कर्मचारियों ने उनको बताया कि डी.टी.सी. के तकरीबन 12 हजार पेन्शनधारियों को मई 2015 से पेन्शन का भुगतान नही मिला है और अन्य बकायो व मेडिकल सुविधा मुहैया नही कराई जा रही है।
डीपीसीसी के कार्यालय सचिव प्रमोद कुमार द्वारा जारी एक रिलीज के मुताबिक प्रतिनितधिमंडल ने अजय माकन को बताया कि दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री द्वारा 5 जून 2015 को यह फैंसला लिया गया कि 31 मई 2015 के बाद डी.टी.सी. पेन्शनधारियों की पेन्शन सीज कर दी जाऐगी। और जुलाई 2014 व जनवरी 2015 का डी.ए. भी नहीं दिया जाऐगा और वर्तमान डी.टी.सी. के कर्मचारियों को भविष्य में सेवानिवृत होने पर पेन्शन की सुविधा नहीं दी जाऐगी। अजय माकन ने कहा कि यदि दिल्ली सरकार ने उक्त फैंसले लिए है तो हम उनकी पुरजोर निंदा करते है। माकन ने कहा कि यह कैसी आम आदमी की तानाशाह सरकार है जो डी.टी.सी. के कर्मचारियों और पेन्शनधारियों के हकों का हनन करके चुनाव से पूर्व किए गए वायदों के खिलाफ काम कर रही है। अजय माकन ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक तरफ तो डी.टी.सी. के हजारों पेन्शनधारी अपनी पेन्शन के लिए दर-दर भटक रहे है। जबकि दूसरी ओर दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री 526 करोड़ का भारी भरकम बजट सरकार के झूठे महिमा मंडन पर खर्च कर रही है। अजय माकन ने कहा कि डी.टी.सी. के 12 हजार पेन्शनधारियों को मई 2015 से पेन्शन न मिलना दिल्ली सरकार की नाकामियों को जाहिर करता है क्योंकि इन पेन्शनधारियों में विधवाऐं व 70 से 90 वर्ष की आयु वाले पेन्शनधारी आते है। अजय माकन ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारी अपने बुढ़ापे में पेन्शन के बलबूते ही अपना जीवन यापन करता है और प्रतिमाह उनको अपनी पेन्शन का इंतजार होता है। अजय माकन ने प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी डी.टी.सी. कर्मचारियों की मांगों को लेकर दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल डॉ. नजीब जंग से मिलेंगे और यदि फिर भी डी.टी.सी. के कर्मचारियों की मांगों को नही माना गया तो दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी डी.टी.सी. कर्मचारियों की मांगो के समर्थन में हर स्तर पर उनके साथ है और यदि इनके अधिकारों की लड़ाई के लिए न्यायालय भी जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर अजय माकन के अलावा पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, ब्रहम यादव, प्रतिनिधिमंडल के सचिव डी.टी.सी. पेन्शनर्स वैलफेयर फोरम के सचिव ईशर सिंह, राज सिंह वर्मा व राजाराम त्यागी मुख्य रुप से मौजूद थे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *