Breaking News

चिली में 8 घंटो मे 30 से अधिक भूकंप झटके,सुनामी उठने की खबर

Untitled
वॉशिंगटन। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में गुरूवार को भूकंप के भीषण झटकों से दहल गई। सबसे बडा और पहला झटका बुधवार को स्थानीय समय अनुसार शाम 7.54 बजे आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.3 थी। जिसके बाद एक घंटे के अंदर दो ऑफ्टरशॉक आए। जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। चिली के अलावा पेरू, न्यूजीलैंड और हवाई में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि साल 2010 के बाद चिली में इतना बडा झटका लगा है। अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक चिली के समुद्र तट पर भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए जिससे राजधानी सेंटियागो में इमारतों को नुकसान पहुंचा है। भूकंप के चलते चिली में 5 लोगों के मारे जाने की खबर हैं और कई लोग घायल हो गए।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *