Breaking News

केजरीवाल और उनके पूर्व मंत्रियों के खिलाफ माकन ने दर्ज कराई ACB में शिकायत

????????????????????????नई दिल्ली (2 नवंबर 2015)- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके दो पूर्व मंत्रियों जितेन्द्र तोमर और आसिम अहमद खान के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराई है। माकन ने कहा की केजरीवाल और उनकी पार्टी भ्रष्टाचार की नई परिभाषा गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसको बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उनका आरोप है कि अपने दो मंत्रियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की जानकारी केजरीवाल को पहले से ही थी।
वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को पैरोल देने के मुद्दे पर दिल्ली के एलजी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जारी टकराव और बढ़ गया है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की तरफ से जंग के खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत दर्ज कराने पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल नजीब जंग के खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) में शिकायत दर्ज कराई थी। उन पर पैरोल मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को फायदा पहुंचाने के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
हालांकि उपराज्यपाल कार्यालय इन आरोपों को खारिज कर चुका है। साथ ही दावा किया था कि ये आरोप इसलिए लगाए गए हैं क्योंकि एलजी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आप नेताओं के खिलाफ दर्ज 24 मामले वापस लेने से मना कर दिया था। दिल्ली के गृह मंत्री सतेंद्र जैन ने ये केस वापस लेने को कहा था। ये मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *