Breaking News

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपना स्थापना दिवस मनाया

central

नई दिल्ली (15दिसंबर2015)-केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस समारोह के दौरान मंगलवार को नई दिल्ली में मानव संसाधन राज्य मंत्री रमाशंकर कठेरिया ने कहा कि आज शिक्षकों के कंधों पर छात्रों के भविष्य निर्माण करने की महान जिम्मेदारी है जिससे वो आगे चलकर एक अच्छे नागरिक बन कर देश की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों के कंधों पर छात्रों की शिक्षा की एक बडी जिम्मेदारी है जिसे वो सही मार्गदर्शन करके बेहतर तरीके से निभा रहे हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन एक स्वायत्त निकाय बनने का अपना स्वर्ण जयंती वर्ष भी मना रहा है।

central scइस अवसर पर मुख्य अतिथि कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के सपने को साकार करने के लिए केंद्रीय विद्यालय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक वो हैं जो छात्रों को उन्नति के पथ पर चलने के लिए उनका मार्ग दर्शन करते हैं।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *