Breaking News

कांग्रेस सासंदों के निलंबन पर सेवा दल नाराज़-जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन

CONGRESS SEWA DAL
नई दिल्ली(4अगस्त 2015)- कांग्रेस सासंदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस बेहद गंभीर नज़र आ रही है। इस मामले पर कांग्रेस सेवा जल ने भी प्रदर्शन की राह पकड़ ली है।
केन्द्र की बीजेपी सरकार की लोकसभा अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस पार्टी के 25 सांसदों को लोकसभा से एक सप्ताह के लिए निलबंन करने के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल के हजारों कार्यकर्ता ने मंगलवार को जंतर मंतर पर नाराज़गी का इज़हार करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक दिनेश्वर त्यागी ने किया।सेवा दल कार्यालय सचिव राकेश कुमार के मुताबिक़ प्रदर्शन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्य संगठक महेश जोशी ने भी सम्बोधित किया। हाथों में तिरंगे झंडे व प्ले कार्ड लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को ने जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्यारी है, ऐसा करके इन्होने देश के लोकतंत्र पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा देशवासी इनकी हठधर्मिता व तानाशाही का भरपूर जवाब देंगे। त्यागी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी सत्ता के नशे में चूर है और वह तानाशाही व्यवहार कर रहे है। गौरतलब है कि इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही इस दिन को लोकतंत्र का काला दिन घोषित कर चुकी हैं।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *