Breaking News

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद

congress on indra jayantiनई दिल्ली (31अक्टूबर, 2015)- कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उनको श्रद्धांजलि दी। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31वीं पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गई। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर जाकर अपने जज़्बात का इज़हार किया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की एक सच्ची रहनुमा थीं। जिन्होंने अपने प्रगतिशील विचारों से भारत को विकासशील देशों में अग्रणी बनाया तथा देश से गरीबी मिटाने के लिए अनेकों ऐतिहासिक फैसले लिए। अजय माकन व अन्य नेताओं ने इंदिरा जी की तस्वीर पर फूलमाला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
श्रद्धाजंलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के अलावा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, पूर्व विधायक डा नरेन्द्र नाथ, भीष्म शर्मा, मालाराम गंगवाल, अमरीश गौतम, अनिल भारद्वाज, नन्द किशोर, चतर सिंह, महमूद जिया, दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष बरखा सिंह, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संरक्षक दिनेश्वर त्यागी, नगर निगम में विपक्ष के नेता फरहाद सूरी व वरयाम कौर, हरी किशन जिंदल, पूर्व मेयर सतवीर सिंह, के अलावा सभी निगम पार्षद, जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मुख्य रुप से मौजूद थे।
अजय माकन ने कहा कि पंडित नेहरु और शास्त्री जी के बाद जब गांधी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी तो हमारे सामने अनगिनत चुनौतियां थी। गरीबी, भुखमरी, छुआछूत, भौगोलिक, आर्थिक, विज्ञान एवं तकनीकी समेत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए ठोस एवं कठोर कदम उठाने की जरुरत थी। उनके व्यक्तित्व की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *