Breaking News

एबी वर्धन के निधन पर उप्र के मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया

akhilesh yadavलखनऊ (4 जनवरी 2016)-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता और सी.पी.आई. के भूतपूर्व महासचिव ए.बी. बर्धन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
श्री यादव ने कहा कि बर्धन ने हमेशा गरीबों, मजदूरों और मेहनतकशों के हितों और उत्थान के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के लिए अपनी आवाज बुलन्द की। वे ट्रेड यूनियन आन्दोलन के अग्रणी नेताओं में रहे। बर्धन को उनके राजनैतिक और सामाजिक योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *