Breaking News

एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक में डूबा गाजियाबाद-राजनीतिज्ञों व समाजसेवियों ने जताया दुख

apj abdul kalam crown
गाजियाबाद(28जुलाई2015)- देश के ग्यारहवें राष्ट्रपति और मिसायलमैन के नाम से जाने जाने वाले डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के निधन से पूरा महानगर शोक में डूब गया। सोशल मिडिया हो या फिर प्रिंट मीडिया सभी श्रृद्वाजंलि डॉ.कलाम को श्रृद्वांजलि अर्पित कर रहे हैं।
कलाम साहब के निधन पर इन्होंने अपनी श्रृद्वाजंलि में डॉ. कलाम को महान मार्गदर्शक बताया है। सांसद केसी त्यागी ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महान व्यक्त्वि के स्वामी थे। उन्होंने अपने जीवन में वह कर दिखाया जो कम लोग कर पाते है। वह एक अच्छे शिक्षक,अच्छे मार्ग दर्शक थे। उन्होंने वैज्ञानिक के रूप में देश को बडी उपलब्धि हासिल की। पूर्व सासंद डॉ. रमेश चंद तोमर ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम के निधन से हुई क्षति को आसानी से पूरा नहीं किया जा सकेगा। देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पूर्व सासंद सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने कहा है कि अब्दुल कलाम महानगर वैज्ञानिक थे। उनके मार्गदर्शन में देश को विज्ञान के क्षेत्र में कई बडी उपलब्धियां हासिल हुई। उनका महान व्यक्तित्व हमारा हमेशा मार्ग दर्शन करता रहेगा। समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि अब्दुल कलाम के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इतना महान व्यक्त्तिव होते हुए भी उनकी सरलता हमेशा याद की जाएगी। भाजपा नेता अतुल गर्ग ने एपीजे अब्दुल कलाम श्रृद्वाजंलि देते हुए कहा कि उनके जाने से देश को अपार क्षति हुई है। जिसका पूरा होना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि अब्दुल कलाम हमेशा याद किए जाएंगे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *