Breaking News

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के कई पदाधिकारी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में शामिल

congrनई दिल्ली( 6 फरवरी, 2016)- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश पर्वतीय कांग्रेस द्वारा प्रदेश कार्यालय मे कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी व भा.ज.पा. से आए पर्वतीय क्षेत्र के पदाधिकारियों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए माकन ने कहा कि जहां दिल्ली में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोग रहते है वहीं उत्तराखण्ड से आए लोग भी काफी तादात में दिल्ली में रहते है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड से आए लोगों ने अपनी संस्कृति और परम्पराओं को आज भी कायम रखा है।
पर्वतीय कांग्रेस में बुराड़ी से निगम पार्षद का चुनाव लड़े धर्मपाल कुमांई, आम आदमी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष विरेन्द्र नेगी, आम आदमी पार्टी के 10 विधानसभाओं के कोषाध्यक्ष रवि विष्ट, नजफगढ़ जिला के भा.ज.पा. के व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक पृथ्वी सिंह रावत, भा.ज.पा. उत्तरी पूर्वी जिला के सह प्रभारी मोहित भट्ट,बीजेपी उत्तरी पूर्वी जिला के उपाध्यक्ष राजेश सिंह नेगी शामिल हुए।

ut
पर्वतीय कांग्रेस सम्मेलन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के अलावा उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, दिल्ली प्रदेश पर्वतीय कांग्रेस के अध्यक्ष बृजमोहन उपरेती, ब्रहम यादव, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।
दिल्ली प्रदेश पर्वतीय कांग्रेस के अध्यक्ष बृजमोहन उपरेती ने प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का स्वागत किया और कहा कि दिल्ली प्रदेश पर्वतीय कांग्रेस अजय माकन के नेतृत्व में दिल्ली में पर्वतीय क्षेत्रों से आए लोगों को जोड़ेगी तथा उनके हाथ मजबूत करेगी।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *